छात्रा के प्यार में कालेज के प्राध्यापक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…सुसाइड नोट में छात्रा का जिक्र कहा- शादी के लिए नहीं मानी

भिलाई।एक निजी इंजीनियरिंग कालेज का सहायक प्राध्यापक अपने ही कालेज की एक छात्रा से प्यार करने लगा। वह उससे शादी करना चाहता था। प्राध्यापक को जब पता चला कि छात्रा किसी और को चाहती है, तो प्राध्यापक टूट गया। उसने शनिवार व रविवार की दरमियानी रात, अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें सारी बातों का जिक्र है।

मृतक का नाम मनीष शर्मा (32) निवासी रामनगर सुपेला बताया गया है। वह भिलाई के रुंगटा आर-1 में सहायक प्राध्यापक था। बताया जा रहा है कि मनीष शनिवार रात जाग रहा था। दरअसल मनीष देर रात
जागकर पढ़ता था। इसलिए स्वजनों ने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। सुबह मनीष के स्वजनों ने जब मार्निंग वाक के लिए उठे तो उन्होंने मनीष के कमरे का लाइट जलता देखा। सात बजे जब वापस लौटे तब भी लाइट जल रही थी। उन्हें शंका हुई, तो मनीष को जोर-जोर से आवाज लगाई, जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई तब

परिवार के बाकी लोगों को आवाज ना लगाई। परिवार के बाकी सदस्य मनीष के कमरे में पहुंचे तो वह फांसी पर लटका हुआ था।

पुलिस ने जांच के दौरान सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें मनीष ने अपनी असफल प्रेम कहानी का जिक्र किया है।मिली जानकारी के अनुसार मनीष अपने कालेज की एक छात्रा से प्यार करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। जब उसे इस बात का पता चला कि छात्रा का किसी और लड़के से भी प्रेम संबंध है तो मनीष ने उसे समझाने की कोशिश की, पर छात्रा नहीं मानी। लिहाजा मनीष ने आत्महत्या कर ली।