बांस शिल्प कला से रूबरू हो रहे है कालेज विद्यार्थी, कार्यशाला में दिखा रहे रहे है हुनर


पाटन। बांस शिल्प की कला कॉलेजों में भी बिखरने लगी है। कौशल विकास कार्यशाला शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में कौशल विकास कार्यशाला बांस शिल्पकला का आयोजन दिनांक 19.01. 2023 से 21 .01. 2023 तक त्रिदिवसीय दोपहर 12:00 से 3:00 तक प्रतिदिन को महाविद्यालय प्रांगण में किया जा रहा है, जिन्हें परीक्षण ग्राम गुजरा के रामकुमार पटेल,( पाटन आर्ट गैलरी) द्वारा छात्र-छात्राओं को परीक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में प्रवीण जैन सहायक प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान (कैरियर काउंसलिंग इकाई) शैलेश कुमार मिश्रा, प्राचार्य (डॉ बीएस छाबड़ा), पंकज तिवारी, रुकमणी साहू ,डॉ रोहित कुमार वर्मा साधना, डी.के भारद्वाज कार्यशाला में उपस्थित थे।