पंडरिया।पौनी में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न।
पंडरिया-ब्लाक के ग्राम पौनी स्थित प्राथमिक शाला में शुक्रवार को नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा रंगारंग वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गणेश वन्दना व सरस्वती की पूजा अर्चना कर ग्राम के सरपंच अशोक व जैतराम साहू ने शुभारंभ किया । प्राथमिक शाला के बच्चों द्वारा देशभक्ति, करमा, बिहाव गीत, भोजली गीत,गौरी -गौरा, जवारा गीत के साथ अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शहीद भगत सिंह एवं सर्जिकल स्ट्राइल आधारित नाटकीय चित्रण किय गया। कार्यक्रम मुख्य डॉ. सियाराम साहू पूर्व संसदीय सचित, विष्णु साहू पूर्व मंडी अध्यक्ष, राम अवतार साहू पूर्व सरपंच, जैतराम साहू, विशिष्ठ अतिथि राम कुमार भट्ट, धनराज डाहिरे उपस्थित रहे। प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक वासुदेव सिंह,शिक्षिका इन्दुकला राजपूत, शिक्षक कर्नल तिवारी, जलेश्वर साहू, सुनील साहू, जगन राम साहू, भगहन साहू, मुकेड़ा साहू, गिरिश साहू, प्रीति, पिंकी, पूजा एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।







