बेल्हारी में लोक कला महोत्सव के रंग : महाकाली का दिखा रौद्र रूप तो फाग में दिखा राधाकृष्ण का पवित्र प्रेम…..वक्ताओं ने कहा नई पीढ़ी को छग की लोक संस्कृति और लोककला से अवगत कराना जरूरी

बेल्हारी में हुआ जोहार छत्तीसगढ़िया लोक महोत्सव,लोक कलाकारों की प्रस्तुति से मुग्ध हुए दर्शक

पाटन।पाटन क्षेत्र के ग्राम बेल्हारी में चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णता के बाद एक दिवसीय जोहार छत्तीसगढ़िया लोक महोत्सव में अनेक लोक कला दलों की रंग बिरंगी प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया,ग्रामीण परिवेश में पहली बार आयोजित इस तरह राज्य स्तर के लोककला दल की प्रस्तुतियों ने सभी को अपनी कला के रंग में रंग लिया।

कार्यक्रम में जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू,कांग्रेस नेता रूपेंद्र शुक्ला एवं किशोर चन्द्राकर बतौर अतिथि शामिल हुए,जिपं उपाध्यक्ष श्री साहू ने मौके पर कहा कि समय के बदलाव के साथ लोककला और संस्कृति को लोग भूलते जा रहे हैं इसके संरक्षण के लिये ऐसे आयोजन मददगार साबित हो रहे है ! इसके पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष चन्द्राकर ने कहा कि लोक परंपरा और अपनी गौरवशाली लोक संस्कृति को धरोहर के रूप में संजोने की आवश्यकता है, पुरानी पीढ़ी की यह जिम्मेदारी है कि अपनी इस पहचान से नई पीढ़ी को अवगत कराए और इसमें पारंगत भी करें। पद्यश्री डॉ आरएस बारले ने कहा कि लोक जीवन के विविध रंग,परंपराएं,लोक गीतों की स्वर लहरियां हमारे जीवन को खुशनुमा बनाती हैं,इसका संरक्षण सरकार का दायित्व है और हम सबकी जिम्मेदारी भी है !


युवा मित्र मंडल के बैनर तले आयोजित इस लोक महोत्सव में रेणु साहू के दल ने पंडवानी की लाजवाब प्रस्तुति दी,सत्य के प्रचार पंथी नवयुवक दल पिठौरा ने बाबा घासीदास के संदेश को जन जन तक पंथी गीत और नृत्य के माध्यम से पहुंचाया,माँ शारदा रामधुनी दल भैसबोड,बालोद,आदर्श बाल जस झांकी मंडली बोदल ने देवी महिमा के प्रसंग पर मंच में जीवंत झांकी युक्त प्रस्तुति देकर जनमानस की तालियां बटोरी ! जय गढ़ीहा बाबा आदिवासी मांदरी,कर्मा एवं गेढि नृत्य दल सरईटोला ने मांदरी एवं गेढि नृत्य में सबका दिल जीत लिया,नवा किसान भिलाई के लोककलाकारों में एक से बढ़कर छत्तीसगढ़ी गीतों की लाजवाब प्रस्तुति देकर दर्शकों को छत्तीसगढ़िया रंग में झूमने को मजबूर कर दिया,आखिर में मनमोहना फाग मंडली बकली ने राधा कृष्ण के अमर प्रेम को अपनी गीतों से सजाया और भक्त प्रह्लाद चरित्र को जीवंत झांकी से दिखाया ! कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा,उत्तम रिगरी,दीपक बंसोड़ एवं मनीष चन्द्राकर ने किया,इस दौरान सरपंच जितेश्वरी महमल्ला,संतोष राठी,भूषण चन्द्राकर,रामसिंह बंसोड़,ताराचंद महतो,यादमल गोलछा,संदीप शर्मा,ईशु,अंकित,मोहित,अमित,बिसहत, आनन्द,रोमन साहू सहित अन्य उपस्थित थे !

■ पद्यश्री आरएस बारले सहित 40 लोगों को मिला सम्मान- समापन समारोह में कार्यक्रम संयोजक पद्मश्री डॉ आरएस बारले सहित सभी प्रवेशित 9 कलादल को लोककला साधक सम्मान प्रदान कर अभिनंदन किया गया इसके अलावा आयोजन समिति द्वारा ग्राम के 11 वरिष्ठजनों,9 सेवाभावी नागरिक,सामाजिक समरसता हेतु रफीक खान व भास्कर वर्मा,अयोध्या कारसेवक हलधर महमल्ला,मितानिन निर्मला साहू,आमना बेगम,प्रीति,धामिन बाई सहित 7 आर्मी के जवान डाकेश्वर प्रजापति,अगहन ठाकुर,खुमान साहू,भवेंद्र धनकर,हीरालाल साहू,खिलावन ठाकुर,डोमन साहू को शाल,श्रीफल,स्मृति चिन्ह एवं तिरंगा भेंटकर सम्मानित किया गया !