पंडरियामसर्व क्षत्रिय कुर्मी महिला समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य अन्नपूर्णा चंद्राकर, सर्व कुर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा चंद्रवंशी, इन्द्राणी चंद्रवंशी, विद्या चंद्रवंशी, कविता चंद्रवंशी, उर्वशी चंद्रवंशी, उत्तरा चंद्रवंशी, कुसुम चन्द्रवशी जनपद सदस्य पंडरिया, सुरेखा चंद्रवंशी, अध्यक्ष के द्वारा शिव जी और सरदार पटेल की फोटो में फूल माला पहना कर और ज्योत जलाकर किया गया । सभी महिलाओं का कुम कुम लगाकर और सुहाग का सामान देकर स्वागत किया गया। तीज मिलन में अनेक खेल, एकल नृत्य, सोलह श्रृंगार,भजन का आयोजन किया गया, जिसमें फुगड़ी में गीता वर्मा प्रथम और देवकी वर्मा द्वितीय स्थान प्राप्त किए।बाल पासिंग में सरोजनी चन्द्रवशी प्रथम और अनीता चंद्रवंशी द्वितीय स्थान पर रही।

सभी ने खेल में हर्षौल्लास से हिस्सा लिया। सभी महिला श्रृंगार से परिपूर्ण थी पर सोलह श्रृंगार की प्रथम विजेता भगवती चंद्रवंशी, द्वितीय उपविजेता अनीता चंद्रवंशी रहीं। सरोजनी चन्द्रवशी और लता चंद्राकर ने भजन प्रस्तुत कर भक्ति मय माहौल बना दिया। हमारे समाज के बीच एक उभरती कलाकार के रूप मे कुमारी हेजल वर्मा ने स्वागत गीत और अपने शानदार पंडवानी प्रस्तुत कर अपने कला का अदभुत परिचय दिया सभी महिला ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

विजेता प्रतिभागी को इनाम दिया गया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

सभी अतिथिगण और महिलाओं ने पूरे उत्साह से कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाई व आनन्द उठाया, सभी महिलाएं कर्मा और सुवा गीत में मंच पर बहुत थिरके। इस आयोजन में मंच संचालन हेमेश्वरी वर्मा और गायत्री चंद्रवंशी द्वारा किया गया, खेल प्रभारी अल्का चंद्रवंशी,मंजू चंद्राकर,मधु चंद्रवंशी आयोजन व्यवस्था सुषमा चंद्रवंशी, आयोजक सुरेखा चंद्रवंशी एवं निशा चंद्रवंशी सह सभी ऊर्जावान महिलाओं द्वारा तन,मन, धन के साथ इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाई। अतिथियों ने अपने उदबोधन में समाज की महिलाओं को आगे भी इस तरह के कार्यक्रम को बड़े पैमाने में आयोजित करने और ज्यादा महिलाओं को जोड़ने का प्रण लिया।






