आशीष दास

कोंडागांव/दहिकोंगा । 08 नवंबर को डा एसके मेहर की अगुवाई वाली सीआरएम टीम ने जिला आयुष नोडल अधिकारी डा वर्मा के उपस्थिति में राष्ट्रीय आयुष मिशन द्वारा निर्मित शासकीय आयुर्वेद औषधालय मुनागपदर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान औषधालय द्वारा संचालित महिला जतन क्लीनिक को ग्रामीण क्षेत्र में एक सराहनीय पहल बताते हुए टीम के सदस्यों ने उपस्थित मरीजों से संस्था से मिलने वाली ग्रामीणों के लिए उपलब्ध सेवाओं के बारे मे विस्तार से प्रतिक्रिया लिए। जांच दल ने औषधालय कर्मचारियों का आनेवाले मरीजों के साथ व्यवहार, उनके स्वच्छता संवर्धन हेतु समझाइश देने का प्रक्रिया तथा उन्हें बांटे जा रहे पैंपलेट, ब्रोशर आदि को देख अपनी संतुष्टि जाहिर किया। संस्था के द्वारा आयुर्वेद के लिए लोगों का रुझान बढ़ाने हेतु जिला आयुर्वेद अधिकारी डा जेआर नेताम के द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए संस्था प्रभारी डा प्रसन्न मिश्र से संस्था तथा शिविर हेतु आवश्यक औषधियों का पर्याप्त उपलब्धता, मौसमी बिमारियों में आयुष काढ़ा वितरण एवं मरीजों को योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित करने के बारे मे सविशेष चर्चा किए।जांच दल ने परिसर की स्वच्छता, भवन की रख रखाव, औषधी वाटिका, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था आदि से बहुत प्रभावित हुए एवं सराहना किए।






