निकुम महाविद्यालय में कामर्स फिएस्टा का हुआ आयोजन, वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया आयोजन

अंडा। स्वर्गीय पुकेश्वर सिंह भारदीय शासकीय महाविद्यालय निकुम के वाणिज्य विभाग द्वारा कॉमर्स फिएस्टा का आयोजन किया गया विभागधयक्ष डॉ सीमा जयसवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए तथा उन्हें विषय वस्तु की व्यावहारिक जानकारी के लिए ऐसे कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित किए जाते हैं।

जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस पर AD-MAD शो आयोजन किया गया जिसके माध्यम से छात्रों ने विज्ञापन को अलग दृष्टि से प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मनमोहक बनाया जिसमें प्रथम स्थान पर गेंद लाल एवं समूह बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र रहे खुशबूदार चप्पल का विज्ञापन किया तथा द्वितीय स्थान पर तुलसी एवं समूह, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर जिन्होंने वाशिंग पाउडर प्रोटेक्ट का विज्ञापन किया तथा तृतीय स्थान पर ही हेमा एवं ग्रुप बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्राएं रही। कार्यक्रम के निर्णायक श्री वेद प्रकाश ठाकुर सहायक प्राध्यापक,अंग्रेजी तथा डॉ सीपी देवांगन सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र रहे । वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित Fun games के माध्यम से छात्रों को प्रबंध के विभिन्न पहलू के बारे मे बताया ।


दूसरे दिन insight your entrepreneur skills mein छात्र छात्रों द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाकर अपने व्यंजन को बेचकर सफल उद्यमी बनने के गुण सिखे। जिसमें प्रथम स्थान पर तुलसी एवं समूह, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर रहा , द्वितीय स्थान पर हेमा एवं समूह , बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रों का रहा, तृतीय स्थान पर धरणी एवं समूह बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्र-छात्राओं का रहा।

प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती अंजू रानी ठाकुर सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र ने छात्रों को अधिक लाभ अर्जित करने के गुण दिए तथा डॉ ओंकार प्रसाद चंद्र ने छात्रों को प्रदर्शन को किस प्रकार और बेहतर किया जा सकता है । कार्यक्रम का संचालन पूजा सोढ़ा सहायक प्राध्यापक वाणिज्य ने किया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी के बेलेंद्र ने महाविद्यालय विभाग एवं छात्रों को बधाई दी।