पाटन ब्लॉक में कमिश्नर का दौरा, धान खरीदी की व्यवस्था देखी, मतदाता सूची पुननिरीक्षण की ली जानकारी, पाटन के आत्मानंद स्कूल भी पहुंचे


पाटन। दुर्ग कमिश्नर सतनारायण राठौर का आज बुधवार को पाटन दौरा रहा।। सुबह से ही वो पाटन दौरा में निकले थे। उनके साथ पाटन के तहसीलदार प्रकाश सोनी भी मौजूद रहे। सबसे पहले मतदाता सूची पुननिरीक्षण का कार्य चल रहा है उसका अवलोकन करने गए स्वामी आत्मानंद विद्यालय पाटन पहुंचे जहां पर मतदान केंद्र को भी देखा। वहां पर चल रहे मतदाता सूची निरीक्षण के कार्य की जानकारी ली। बी एल ओ को दिशा निर्देश भी जारी किया।

कमिश्नर श्री राठौर ने सेजस स्कूल पाटन में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर बीएलओ अभिहित अधिकारी को निर्देश दिए गए।ASD सूची अनुसार मृत स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । इसके अलावा सभी पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने निर्देश दिए गए।

धान खरीदी केंद्र भी पहुंचे
कमिश्नर श्री राठौर धान खरीदी केंद्र पाटन पहुंचे। यहां बार उन्होंने क्वालिटी चेक कर ही धान खरीदी करने निर्देश देते हुए सही तौल, मॉइश्चर जांच कर ही धान खरीदी के निर्देश दिए। उन्होंने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए की कृषक सदन खोलकर किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए। धान बोनस भुगतान हेतु लम्बित असत्यापित खातों का कृषकों से दस्तावेज प्राप्त कर शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।