पंडरिया-शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘जल जन सेवा संकल्प’ हेतु जल संसाधन विभाग विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के परिपालन में सोमवार को विकासखंड अंतर्गत छिरपानी एनिकट कम कास्वे के निकटवर्ती हितग्राही ग्राम पंचायत छिरपानी में एक महत्वपूर्ण जन संवाद एवम निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्रामवासियों एवम हितग्राहियों के साथ जन चौपाल किया गया।तत्पश्चात छिरपानी एनिकट कम कस्वे का निरीक्षण किया गया। उपस्थित अधिकारियो द्वरा ग्रामीणों को भू-जल संवर्धन, निस्तारी, इसके रखराखव में क्या करे और क्या ना करे इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पानी के समुचित एवम मितव्ययी उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।
इस जन संवाद कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग की ओर से अनुविभागीय अधिकारी के. के. शर्मा, उप अभियंता योगेश्वर सिन्हा तथा स्थल सहायक उमेश तिवारी उपस्थित रहे। जनपद सदस्य तुलसी स्वारथ साहू , ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों ने अधिकारियो की बातों को ध्यानपूर्वक सुना, समझा और भू-जल संवर्धन, निस्तारी में अपने विचार भी व्यक्त किए।साथ ही ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए जल का दुरुपयोग नहीं करने की बात कही।







