बिजली के बढ़ते दामों से आम गरीब जनता और किसान परेशान – दामिनी मुकेश साहू


अंडा।  जनपद सदस्य दामिनी मुकेश साहू के कहा कि, 2023 विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने एक वादा किया था कि हम प्रदेश भाजपा कार्यालय की तरह 24*7 बिजली आपूर्ति एवम अनियमित बिजली बिलों से राहत सुनिश्चित करेंगे , लेकिन सत्ता में आने के बाद अब तक छत्तीसगढ़ में बिजली के दाम दोगुने तीन गुने बढ़ गए है मैं यह भाजपा सरकार से पूछना चाहूंगी कि सत्ता में आने के लिए यह सिर्फ एक जुमले बाजी थी और झूठे वादे थे ,सरकार ने फिर से बिजली दरों में प्रति यूनिट 10 से 20 पैसे की बढ़ोतरी करके गरीब किसान परिवारों को चिंता में डाल दिया है जो बिजली बिल 300 से 400 रुपए आते थे वो आज बढ़कर 1100 से 1200 रुपए आ रहे है इस तरह पहले ही महंगाई की मार झेल रही आम गरीब जनता को और परेशान करने का काम यह सरकार कर रही है , हमारे छत्तीसगढ़ के कोरबा में एनटीपीसी है यह वो कंपनी है जिसमे बिजली का उत्पादन होता है और जिस राज्य में बिजली बनती है आखिर उसी राज्य के लोगो को इतनी महंगी दामों में बिजली क्यों मिल रही है यह चिंता का विषय है, भाजपा सरकार का ये बिजली के दामों में वृद्धि का निर्णय बहुत ही निंदनीय है जिसका असर सीधे सीधे आम गरीब और किसान परिवारों पर पड़ेगा उनके लिए इस बढ़ती महंगाई में जीवन यापन करना और भी कठिन हो जायेगा मैं इस सरकार से कहना चाहती हू कि बिजली के दरों में वृद्धि का यह निर्णय वापस ले और आम गरीब जनता और किसानों को परेशान करना बंद करें।