
खैरागढ़।अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ द्वारा अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर विधायक यशोदा वर्मा की अगुवाई में 1 जुलाई 2022 को अनुकंपा संघ प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे एवं अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर अपनी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा आप सभी दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को मैं बहुत ही जल्द अनुकंपा नियुक्ति देना चाहता हूं और आप सभी थोड़ी सी धैर्य एवं संयम का परिचय देते हुए मुझ पर भरोसा जताएं निश्चित ही आपकी मांग पर संवेदनाएं जुड़ी हुई है।अनुकंपा नियुक्ति के लिये कई महीनों से आंदोलन कर रही पंचायत शिक्षाकर्मियों की विधवाओं की मांग पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जिलों से ऐसे शिक्षाकर्मियों का ब्यौरा मांगा है जिनकी मृत्यु संविलियन से पहले हो चुकी है ।विधायक यशोदा वर्मा ने उक्त आदेश को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया ।






