पंडरिया-ब्लाक के ग्राम दुल्लापुर बाजार स्थित कस्तूरबा ग़ांधी बालिका आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस उत्सव का उद्देश्य खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और छात्रों में खेल भावना का विकास करना था। विद्यालय के मैदान में विभिन्न खेलों की गतिविधियों का आयोजन किया गया।जिसमें क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजब किया गया।
तत्पश्चात विभिन्न खेलों जैसे बोरा दौड़,कब्बडी,मेढक दौड़ ,निबंध ,दौड़ शतरंज प्रतियोगिता व उच्च कूद का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस दिन को और खास बनाने के लिए विजेता छात्रों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। विद्यालय के सभी शिक्षकों और अभिभावकों ने इस आयोजन की सराहना की, जिससे सभी में खेलों के प्रति जागरूक किया गया।अधिक्षिका कामिनी जोशी द्वारा मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डाला गया ।







