स्पर्धाएं परिवार और समाज को मजबूत करती है— टिकेश्वरी लाल देशमुख

संजय साहू अंडा। 7 स्टार क्लब ग्राम चिंगरी में आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट स्पर्धा का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टिकेश्वरी लाल देशमुख एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच पुष्पा देशमुख ने की । विशेष अतिथि के रूप में भास्कर राव, उषा भास्कर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि टिकेश्वरी लाल देशमुख ने कहा कि समाज परिवार, गांव ,व्यवस्था खेल का एक अंग है । खेल से हमें सारी व्यवस्था को समझ पैदा करने के लिए एक सिख होती है इसलिए सभी ग्रामवासी इसे स्पर्धा ना समझ कर एक व्यवस्था के तहत हम सब जुड़कर के आयोजन की भावनाओं को सपलीभूत करें यही आयोजन का मुख्य उद्देश्य है । इस अवसर पर सरपंच पुष्पा देशमुख ने भी भाईचारा एवं सद्भावना के साथ आयोजन को सफल बनाने हेतु अपील की। आयोजन में विशेष रूप से भास्कर राव ,उमा राव, समिति अध्यक्ष भूषण देशमुख सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं क्लब के साथ-साथ ग्रामीण जन भी उपस्थित थे।