पाटन। सेवा सहकारी समिति झीट में धान खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी धान खरीदी केंद्र पहुंचे यहां पर उन्होंने किसानों से चर्चा भी किया। साथ ही साथ किसानों ने एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिना टोकन के ही यहां पर धान स्टॉक रखा गया है। साथ ही उसका छल्ली भी करके रख दिया गया है। स्टॉक का भौतिक सत्यापन किए जाने के निर्देश पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तहसीलदार पाटन को दिए। इसके अलावा धान खरीदी में गड़बड़ झाला की शिकायत मिलने पर शासन प्रशासन से उचित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए । मामला का खुलासा होते ही जांच समिति बनाकर जांच शुरू कर दिया गया है। जांच समिति में स्थानीय किसानों को भी शामिल करने के निर्देश दिए है। जांच के बाद ही पूरा मामला का खुलासा होगा। मौके पर दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, आशीष वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा, मोनू साहू, अंशु राजक,अनिल चंद्राकर, हरीश, धर्मेंद्र साहू सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता व किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे।








