पाटन।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सांकरा, पाटन के रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गागेन्द्र सिंह राजपूत सहायक प्राध्यापक के नेतृत्व ने छात्र छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना 07 दिवसीय राज्य स्तरीय शिविर में शामिल हुवे ।


कृष्णा महाविद्यालय खम्हरिहा दुर्ग छ.ग. में आयोजित इस शिविर में महिला स्व सहायता समूह, ग्रामीणों एवं राज्य से आये 250 से अधिक स्वयं सेवको को टोमेटो केचप एवं कम्पोष्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया। जिससे उन लोगो को रोजगार प्राप्त हो सके एवं मूल्य सर्वधन कर अधिक आमदनी प्राप्त कर सके। अभी बाजार में टमाटर 4 से 5 रू. किलो मिल रहा है। जबकि 1 लीटर केचप का दर 100 से 150 रू. हैं। अतः टमाटर से केचप तैयार कर अधिक आमदनी कर सकते है। उन्होंने समूह के महिलाओ को बताया किनकम्पोष्ट खाद घर के कूड़ा करकट अपशिष्ट पदार्थो से कम्पोष्ट खाद तैयार कर घर बैठे आमदानी कर सकते है। एवं कार्बनिक खेती को बढावा देने में योगदान किया जा सकता है, जिससे रासायनिक उर्वरको एवं कीट नाशको से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक दुष्परिणामो से बचाया जा सकता जिसे हमारा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण सुरक्षित रहें। साथ ही इस 07 दिवसीय शिविर में डॉ. गागेन्द्र सिंह राजपूत ने स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य, रक्तदान, पौध रोपण, तालाबो एवं नालियो की साफ-सफाई, कोविड 19 टीकाकरण, मतदाता जागरूकता एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में वहाँ के लोगो को जागरूक एवं अवगत कराया गया।






