पाटन। डीआरएस स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पाटन में 1 मई से 12 मई तक चलने वाले समर कैंप का आज समापन किया गया इस कैंप में बच्चों ने योगा, जुंबा, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम, आर्ट क्राफ्ट, स्पोकन इंग्लिश, डांस , इन गतिविधियों में प्रथम दिन से ही हिस्सा लेकर खूब उत्साह दिखाया । स्कूल के प्राचार्य वेलेंटीना मसीह ने समर कैंप का समापन करते हुए कहा कि 12 दिनों तक चली इस समर कार्यक्रम से सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास में और अपने प्रतिभा को आगे दिखाने में भी मदद मिलेगी इस मौके पर प्रधानाचार्य अंजू राय, नेहा ठाकुर और पीटीआई हेमंत बघेल समेत तमाम प्रशिक्षक बच्चे व उनके अभिभावक मौजूद रहे।







