पाटन। ग्राम रवेली निवासी एवं पूर्व राजप्रधान पाटन राज स्व. केशव राम वर्मा के पौत्र तथा सेवानिवृत्त अनुविभागीय अधिकारी सिंचाई विभाग श्री अंगिरा कुमार वर्मा के सुपुत्र श्री आशु वर्मा का 8 सितंबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, समाज एवं परिचितों में शोक की लहर है।

आशु वर्मा, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के भतीजे तथा श्री धरम पाल वर्मा, श्री कौशल वर्मा, श्री अरुण वर्मा, श्री रूपेंद्र वर्मा एवं श्री डीलेश वर्मा के भतीजे थे।

उनकी अंतिम यात्रा (काठी) 9 सितंबर 2026, बुधवार को दोपहर 3 बजे कटोरा तालाब, रायपुर स्थित निवास से निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट, रायपुर में किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ म.कु.क्ष. समाज पाटन राज की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की गई।






