दुर्ग । ग्राम नांदल निवासी सुंदर लाल साहू का निधन हो गया। वे लगभग 88 वर्ष के थे। वे क्षेत्र प्रतिष्ठित साहू परिवार के डॉ मिलाप राम साहू पूर्व सरपंच, माधो राम साहू पूर्व नायब तहसीलदार, लखन लाल साहू उप प्राचार्य एवम् महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अग्रज थे तथा हरिराम साहू , डॉ कपिल राम साहू के पिता थे। वे अपने पीछे धर्म पत्नी अगसिया बाई साहू, दो पुत्र एवम् चार पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। अंत्येष्ठि गृह ग्राम नांदल मे किया गया। दशगात्र 10 अगस्त बुधवार को आयोजित है।

- August 2, 2022