राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । नगर के प्रतिष्ठित युवा मेडिकल व्यवसायी सुरजीत सिंह सलूजा (52 वर्ष)का निधन मंगलवार दोपहर हृदयाघात के कारण हो गया। सलूजा दवाई दुकान पर ही बैठे थे ।इसी दौरान उन्हें अटैक आ गया। सलूजा का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह नगर के मुक्तिधाम में किया जाएगा।सलूजा बहुत ही सरल,सहज व सहयोगी थे।उनकी अल्पायु में निधन से नगर में शोक का माहौल है।






