शोक समाचार: रापा निवासी टेकलाल चंद्राकर का 58 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन, पारिवारिक शोक व्याप्त

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । ब्लाक के ग्राम रापा निवासी टेकलाल चंद्राकर का 58 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से मंगलवार को निधन हो गया।वह सहज सरल एवं मिलनसार थे। वे मालगुजार स्व. बैजनाथ चंद्राकर के तृतीय पुत्र एवं नंदलाल चंद्राकर के बड़े भाई थे।वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए ।उनकी अंतिम यात्रा में परिवारजनों ,मित्र जनों ,सगे संबंधियों ,ग्रामीणों के साथ – साथ आसपास के क्षेत्र से बहुतायत मात्रा में उनके चाहने वाले अंतिम यात्रा में शामिल हुए।उनका अंतिम संस्कार निजी मुक्तिधाम ग्राम रापा में मंगलवार को किया गया।