ग्राम पंचायत  कुथरेल में भक्ति का संगम  29 जनवरी से शुरू होगा भव्य श्रीराम कीर्तन व पार्थिव शिवलिंग निर्माण

  

अंडा।  फोटो। ग्राम कुथरेल में आगामी 29 जनवरी से त्रि-दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है। विश्व शांति सेवा धाम एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘श्रीराम कीर्तन’ और ‘पार्थिव शिवलिंग निर्माण’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।  आयोजन के मुख्य आकर्षण मानस मर्मज्ञ कामता प्रसाद केसरी हैं। उनके बारे में मान्यता है कि वे जटिल प्रसंगों को भी अत्यंत सरल और कर्णप्रिय शैली में प्रस्तुत करते हैं। आगामी दिनों में उनके मुखारविंद से भगवान राम के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों पर व्याख्यान दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कथा के लिए विशाल पंडाल तैयार किया गया है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व पेयजल के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
भंडारे के साथ होगा समापन
इस बहुदिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिदिन सामूहिक राम कीर्तन और संध्या काल में मुख्य कथा का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को इस धर्म लाभ लेने हेतु आमंत्रित किया है। कार्यक्रम के अंतिम दिन विशाल भंडारे और महाप्रसाद वितरण के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा।