दुर्ग। कांग्रेस के दुर्ग ग्रामीण जिला के अंतर्गत पाटन विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 8 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति संगठनात्मक विस्तार, जमीनी स्तर पर समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए की गई है।
नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएंगे। नेतृत्व ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है।








