जनपद पंचायत पाटन उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित उर्वशी साहू की जीत, कांग्रेस द्वारा नियुक्त चुनाव प्रभारी मोनू साहू की रही अहम भूमिका

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक 4 में हुए उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उर्वशी साहू ने जीत दर्ज की है। उनकी जीत के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

इस चुनाव में कांग्रेस द्वारा नियुक्त चुनाव प्रभारी मोरध्वज (मोनू) साहू की भूमिका को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव प्रचार से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखने और मतदाताओं तक पहुंच बनाने में उन्होंने लगातार मेहनत की। क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के समन्वय के माध्यम से उन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में माहौल तैयार करने का कार्य किया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि मोनू साहू ने चुनाव प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया, जिसका परिणाम उर्वशी साहू की जीत के रूप में सामने आया। जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

उर्वशी साहू ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व को देते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगी।