पाटन। कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा को देखते हुए आज पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पाटन विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता सेलूद एकत्र होंगे। सभा भी होगी। इसके बाद चक्काजाम किया जाएगा। इसे लेकर पुलिस ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दिया है। एसडीओपी पाटन अनूप लकड़ा पूरी टीम के साथ मोर्चा संभाल लिया है। सेलूद में बजरंग चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। हर दुकान के सामने पुलिस भी तैनात है।







