पाटन। कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्का जाम की सूचना के बाद आज बड़ी संख्या में पुलिस बल सेलूद पहुंचे हैं।। अभी करीब 11 बजे दुर्ग जिला के एसपी विजय अग्रवाल भी पहुंच चुके हैं। वह पूरी जानकारी पुलिस अधिकारियों से ले रहे हैं। चक्काजाम एवं सभा को देखते हुए पुलिस काफी एहतियात बरत भी रही है चौक में चारों तरफ पुलिस का पहरा देखने को मिल रहा है।






