पाटन। नगर पंचायत पाटन में कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण पटेल का घर-घर जनसंपर्क शुरू हो गया है। इसके अलावा दीवार लेखन, पाम्पलेट वितरण भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दिया है। वार्ड में पार्षद प्रत्याशी के साथ अध्यक्ष प्रत्याशी भ्रमण कर रहे हैं। वहीं आज शुक्रवार को नगर पंचायत पाटन के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप सहित पार्षद प्रत्याशी के साथ अध्यक्ष प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण पटेल घर-घर भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के प्रत्याशियों को व्यापक जन समर्थन भी मिल रहा है।







