पाटन। तमनार में जंगल कटाई के विरोध में आज कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान किया है। दुर्ग जिला में भी कई स्थानों पर सभा और सड़क जाम किया जाएगा। कांग्रेस की तरफ से शोशल मीडिया में जारी सूचना में इस नाकेबंदी से स्कूल बस, एंबुलेंस और इमरजेंसी सेवा को दूर रखा गया है। पाटन ब्लॉक के ग्राम सेलूद में भी सभा और चक्काजाम का कार्यक्रम तय है। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। वहीं जानकारी मिली है कि इस दौरान उतई और पाटन क्षेत्र के कई निजी स्कूल में बच्चों की छुट्टी कर दी है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। वहीं निजी स्कूल संचालकों को एक दिन का बस का डीजल खर्च भी बच जाएगा। जब पहले से अपील किया गया है कि स्कूल बस इस नाकेबंदी से प्रभावित नहीं होगा तो निजी स्कूलों में छुट्टी क्यों । वहीं सूचना मिली है कि इस नाकेबंदी से चेंबर और ट्रक यूनियन ने अपना हाथ खींच लिया है।






