पाटन। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने बताया कि कांग्रेस भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजना का अपने प्रचार प्रसार के लिए झूठा सहारा ले रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में नेता प्रतिपक्ष आभाष दुबे ने आज उज्ज्वला गैस योजना का सिलेंडर का वितरण हितग्राहियों को किया जिसमें एक कांग्रेसी नेता के जन्म दिन के अवसर पर बताया गया। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों का लाभ मिले यह जरूरी है लेकिन योजना का प्रचार अपने हित साधने किया जा रहा है भ्रामक है।








