अहिवारा। भाजपा सरकार के आते ही क्षेत्र में अपराध और अपराधी बेलगाम होते जा रहे है। कानून व्यवस्था तार तार हो रही है। इसके अलावा अन्य कई प्रकार की समस्याएं भी बढ़ी है। जिसे लेकर युवा कांग्रेस में आक्रोश है। अब युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को काला झंडा दिखाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी मिली है कि समाधान शिविर मुरमुंदा में 20 मई को आयोजित है। इस शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी आने को खबर मिली है। जिससे कि युवा कांग्रेस अब विरोध करने की तैयारी में जुट गए है। जानकारी के मुताबिक युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में मुरमुन्दा आगमन पर मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखा सकते है।
हेमंत साहू ने बताया कि क्षेत्र में अपराध बेलगाम हो चुका है। अवैध नशीले पदार्थो व अवैध शराब की बिक्री चरम पर है जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था तार-तार हो रही है।
नए प्रीपेड़ मीटर के पश्चात बढ़े हुए बिजली बिल आने से न केवल क्षेत्र की जनता बल्कि पूरे प्रदेश की जनता परेशान है। इसके अलावा अघोषित बिजली कटौती भी को जा रही है। क्षेत्र में शासकीय पट्टेदार वाली भूमि पर अवैध उद्योग की भरमार है जिससे क्षेत्र की आम जनता व किसान त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार कुशासन का चरम सीमा पार कर चुका है ऐसे में सुशासन त्यौहार केवल दिखावा व ढकोसला मात्र है। जिससे प्रदेश की जनता को छलने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके विरोध में जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष जयंत देशमुख के निर्देशानुसार, ब्लाक युवा कांग्रेस अहिवारा (ग्रा.) के अध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता मुरमुंदा चौक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को काला झण्डा दिखाएंगे एवं उनका विरोध प्रदर्शन करेंगे।

- May 19, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को काला झंडा दिखाने की कांग्रेस की तैयारी, धमधा ब्लॉक के ग्राम मुरमुंदा में समाधान शिविर में सीएम आने की खबर से तैयारी में जुटी कांग्रेस
- by Balram Yadu