कांग्रेस नेत्री और जनपद अध्यक्ष राम बाई अपने पति गजानंद सिन्हा के साथ सांसद विजय बघेल से किया मुलाकात, दोनो की भाजपा प्रवेश की चर्चा जोरों से , पढ़िए पूरी खबर


पाटन। पाटन की राजनीति में कुछ न कुछ फेरबदल होता हो रहता है। अभी ताजा जानकारी आ रही है की पाटन जनपद पंचायत के दो बार के जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा अपने पति गजानंद सिन्हा के साथ आज सुबह संसद निवास पहुंचे। उनके साथ कुछ दिन पहले ही भाजपा प्रवेश करने वाले लवकुश चंद्राकर भी थे। अंदर खाने से जानकारी मिली है की यह मुलाकात आगे बहुत बड़ी राजनीतिक भूचाल ला सकती है। चर्चा तो यह भी है की सिन्हा दंपत्ति अपने बेटे सूरज सिन्हा के साथ कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते है। हालांकि अभी इस तरह की खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की है। सांसद और भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल से कांग्रेस के इन नेताओ का मिलना कई मायने में अहम बताया जा रहा है।।