कांग्रेस नेता की दिन दहाड़े धारदार हथियार से किया हत्या, राशन दुकान चलाता था मृतक कांग्रेस नेता

बीजापुर । उसूर में नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता और पूर्व उप सरपंच तिरुपति भंडारी की हत्या। तिरुपति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री रहा। जानकारी अनुसार घटना।4 बजे के आसपास उसूर के राशन दुकान में हुई है। नक्सलियों की इस वारदात से उसूर में दहशत बना हुआ। सूत्रों ने बताया कि पहले भी तिरूपति भंडारी नक्सली धमकी मिलने से वह अपना गांव छोड़कर बीजापुर में रहता था। कांग्रेस नेता तिरूपति भंडारी उसूर ब्लाक के मारुड़बाका का निवासी है। शनिवार दोपहर में हुई घटना पर उसूर पुलिस को जानकारी ही घटना स्थल पहुंचकर कर मृत तिरुपति भंडारी का शव को अपने कब्जे में लिया। बीजापुर एसपी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार अज्ञात लोगों ने तिरुपति भंडारी की धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि की है। इस घटना की उसूर के पुलिस द्वारा जांच की कार्रवाई जारी है।