पाटन। पाटन नगर के युवा कांग्रेस नेता सरजू साहू के बेटी का जन्म दिवस के अवसर पर आज पाटन के शासकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। सरजू साहू अपनी बेटी पूर्वा साहू के साथ अस्पताल पहुंचे। जहां पर जनकल्याण समिति के।सदस्यों ने सबसे पहले पूर्वा को बधाई दी। इसके बाद सभी ने मरीजों को फल वितरण किया। इस अवसर पर जनकल्याण समिति पाटन अध्यक्ष चन्द्रशेखर देवांगन , सदस्य युगल किशारे आडिल, नीलमणी वर्मा, राकेश आडिल, चुम्मन लाल सिन्हा , राज देवांगन, शंकर नाग, हेमन्त बघेल, मोती बघेल, जागेश्वर देशलहरा, जस्सु जितेश वर्मा, अशोक साहू , वरुण साहू, मनोज साहू, देव साहू, सरजू साहू, भूषण वर्मा, कमल देवांगन मौजूद रहे।।

- August 25, 2022