अहिवारा। दुर्ग के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों सहित ब्लाक अध्यक्षों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया ।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ,पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी ,एवं पूरगुरू श्री रूद्रकुमार जी के विशेष आशीर्वाद से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर जी ने श्रीमती दुर्गा गजबे जी को जिला संगठन मे महामंत्री बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दिया है ।
श्रीमती दुर्गा गजबे ने पूर्व में अहिवारा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुकी है उनके सक्रियता और कार्य शैली को देखते हुए जिला संगठन मे बड़ी जिम्मेदारी दिया है , श्रीमती गजबे ने कहा है कि उन पर जो विश्वास करके जिम्मेदारी दी है उसे पूरी तरह निर्वहन करूंगी और माननीय अध्यक्ष तथा कांग्रेस के निर्देशों का पालन करूंगी ।






