चीचा में बूथ स्तर पर कांग्रेस की बैठक संपन्न, हर्ष मनहर बने युवा अध्यक्ष

पाटन। ग्राम चिचा में कांग्रेस पार्टी की बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार और युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र , कांग्रेस नेता सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए।

बैठक के दौरान ग्रामीण कांग्रेस की युवा इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से हर्ष कुमार मनहर को चिचा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं अन्य पदाधिकारियों में पलाश चंद्राकार को उपाध्यक्ष, प्रमोद साहू को कोषाध्यक्ष, गोपी साहू एवं लोमेश ठाकुर को महामंत्री तथा प्यारे रात्रे और खेम लाल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे।