रेस्ट हाउस का लोकार्पण कार्य का विरोध करने पहुंचे कांग्रेसी ,पाटन के ग्राम भनसूली  में बना है नया रेस्ट हाउस ,शिलालेख में पूर्व मुख्यमंत्री का नाम जुड़वाने सौंपा ज्ञापन


एंकर। पाटन ब्लॉक के ग्राम भंसूली जामगांव आर में लोक निर्माण विभाग के द्वारा नया विश्राम गृह बनाया गया है आज इस विश्राम गृह का लोकार्पण किया जाना था । जैसे ही लोकार्पण कार्यक्रम अतिथि आमंत्रण में प्रोटोकॉल का उल्लंघन किए जाने की जानकारी मिली तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव  आर  के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विश्रम गृह  के सामने इकट्ठे हुए और इस लोकार्पण कार्यक्रम का विरोध करने लगे।  कांग्रेसियों ने  एक ज्ञापन भी सौंपा है जिसमें बताया गया है कि लोकार्पण कार्य में जो प्रोटोकॉल है उसका पालन किया जाए साथ ही साथ अगर अतिथि आमंत्रण में प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।।कांग्रेस ने मांग किया है कि लोकार्पण का कार्यक्रम स्थगित करके फिर से इसका लोकार्पण का कार्यक्रम बनाएं जिसमें प्रोटोकॉल का पालन हो ।।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता विश्राम गृह के सामने नारेबाजी भी किया वहीं एहतियात के रूप मे पुलिस बल भी भारी संख्या में मौजूद रही।