पाटन। राष्ट्रव्यापी “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के तहत लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा की मांग को लेकर आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को पाटन में कांग्रेस द्वारा बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
बाइक रैली राजीव (कांग्रेस) भवन पाटन से प्रारंभ होकर SDM कार्यालय पाटन पहुंची, जहां कांग्रेसजनों ने केंद्र की मोदी सरकार एवं निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर विशेष रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन एवं जामगांव (आर), नगर कांग्रेस कमेटी, मंडल एवं सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, एनएसयूआई, सोशल मीडिया विभाग एवं अन्य प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली में सहभागिता की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से देशभर में “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों का आभार व्यक्त किया गया।






