पाटन।। कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर नई जिम्मेदारियों का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जामगांव एम निवासी विक्रम चंद्राकर (विक्की) को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
विक्रम चंद्राकर लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवनियुक्त महामंत्री विक्रम चंद्राकर ने अपनी नियुक्ति पर भूपेश बघेल, दीपक बैज तथा राकेश ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।







