धान घोटाले के विरोध में कांग्रेस की ‘मुसवा बारात’, नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र से बड़ी संख्या में नेता रहे मौजूदकहा– चूहा नहीं, भाजपा के मंत्री खा गए धान

गोवर्धन ताम्रकार ( रिपोर्टर)


दुर्ग।छत्तीसगढ़ में सरकारी गोदामों में रखे करोड़ों रुपये मूल्य के धान के कथित रूप से “मुसवा (चूहा)” द्वारा नष्ट किए जाने के भाजपा सरकार के दावे के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को दुर्ग में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस द्वारा ‘मुसवा (चूहा) बारात’ निकालकर धान घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
प्रदर्शन में नंदिनी, अहिवारा एवं आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से मंत्रियों की बारात निकाली और अधिकारियों को पिंजरे में बंद चूहा सौंपते हुए सरकार के दावे पर सवाल खड़े किए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि,
“यह साफ है कि करोड़ों का धान चूहा नहीं खा सकता। भाजपा सरकार के मंत्री और भ्रष्ट अधिकारी ही इस घोटाले के जिम्मेदार हैं। ‘मुसवा’ का नाम लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।”
इस प्रदर्शन में अहिवारा अध्यक्ष संतोष बाफना, कैलाश नाहटा, ओनी महिलांग, राजू यादव, परदेसी साहू, विजय यादव, शानू धीवर, मनीष बंजारे रामपाल नाविक केशव कोसरे, शिव साहू, नोहर पटेल, सूर्यकांत वैष्णव, सागर, शिवारे, मायाराम, खिलेंद्र,
मयंक, संतरू जांगड़े, सहित अनेक कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने धान घोटाले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।