दुर्ग। चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों और इसके चलते आम जनता पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण), दुर्ग शहर एवं भिलाई नगर के संयुक्त नेतृत्व में महाराजा चौक, दुर्ग में एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह” आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं भिलाई नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेसजनों ने चीनी की बढ़ती दरों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आम जनता को राहत देने की मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि चीनी जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तु की कीमतों में लगातार वृद्धि का सीधा असर आम परिवारों की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए चीनी के बढ़ते दाम एक और आर्थिक परेशानी बन गए हैं। सरकार को कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता को महंगाई से राहत देने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। आवश्यक खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। चीनी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आयोजित यह सत्याग्रह जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कांग्रेस का प्रयास है।
भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में महंगाई से जनता से त्रस्त हो गई है। कांग्रेस पार्टी महंगाई और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी है। जब तक आम जनता को महंगाई से राहत नहीं मिलती, कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा ने कहा कि चीनी जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर चीनी के बढ़ते दाम अतिरिक्त बोझ बन गए हैं। सरकार को जनता की परेशानी को समझते हुए चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का “चीनी सत्याग्रह” आम जनता की आवाज है। भाजपा सरकार को महंगाई के मुद्दे पर जवाब देना होगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता के हक की लड़ाई मजबूती से जारी रखेगी।
इस दौरान हीरा वर्मा, रिवेंद्र यादव,रायसिंह धीकोला, आर एन वर्मा, जामवंत गजपाल, प्रकाश ठाकुर, राम सुर्यवंशी, राजेश मानिकपुरी, करीम खान, कमलेश साहू, उमेश साहू , राजेश यादव, सुशील भारद्वाज, आनंद कपूर ताम्रकार, सुनीत घोष, गुरदीप सिंह भाटिया, देवेंद्र देशमुख, धरम बर्रे, जगदीश मारकंडे, अभिषेक जांगड़े, सुमीत नारंग, सुनीता चन्नेवार, सरोजनी चंद्राकर, राम प्यारी वर्मा, सुमन वर्मा, प्रवीण डे, हिमांशु शर्मा, अनीश रजा, ईश्वर साहू, कुसुम मानिकपुरी, वाहिद चौहान,ललित, यूके निशांत, गोडबोले, केडी देवांगन, सचिन पाटने, विमल यादव, देव सिंहां, गौरव उमरी, अंश चतुर्वेदी, आयुष शर्मा, फिरोज खान, विमल यादव, सचिन पाटने, बृजमोहन तिवारी, हिमांशु शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।







