✍️दीपांकर खोबरागड़े
राजनांदगांव।।
कांग्रेस पार्टी इस बात के लिए अपना लोहा कार्यकर्ताओं से मनवाते रहती है, की कांग्रेस पार्टी की टिकट को हासिल करना कोई आम बात नहीं। हिमालय पर चढ़ा जा सकता है। पर कांग्रेस पार्टी की टिकट लाना कोई आसान काम नहीं। आज छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट की उपस्थिति में चुनाव कमेटी की बैठक में राजनांदगांव महापौर को लेकर चर्चा रही जिसमें अनेक नामों पर विचार किया गया सबसे बड़ी बात यह है कि महापौर के लिए कुल 21 आवेदन मिले थे जो छठते छठते पांच लोगों की सूची तक पहुंच गई। राजनांदगांव महापौर की सीट में भाजपा के कद्दावर नेता मधुसूदन यादव की लोकप्रियता और दमदारी को देखते हुए कांग्रेस ऐसा चेहरा तलाश करना चाह रही है जिससे भाजपा महापौर प्रत्याशी को शिकस्त दिया जा सके।कांग्रेस पार्टी ने सामान्य वर्ग से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बता दें कि निखिल द्विवेदी कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एन एस यू आई से लेकर कांग्रेस पार्टी तक अपनी अच्छी पहचान बना चुके है। दूसरी तरफ स्थानीय स्तर के नेताओं से लेकर राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं तक धमक है। यही कारण है कि अनेकों बार पार्टी में प्रत्याशी चयन को लेकर तेजी से समीकरण बदल रहे थे।







