पाटन। गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के निर्देश के बाद नगर कांग्रेस कमेटी पाटन मंडल की कार्यकारिणी गठन एवं संगठनात्मक सृजन विस्तार हेतु बैठक विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) पाटन में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन का विस्तार के साथ ही अन्य महत्वपूर्व विषय पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से आशीष वर्मा (प्रभारी, ब्लॉक कांग्रेस पाटन), महेंद्र वर्मा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,पाटन) हेमंत देवांगन (नगर कांग्रेस कमेटी,पाटन) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, जनपद सदस्य आनंद बघेल, नेता प्रतिपक्ष आभाष दुबे, गोपाल देवांगन, तरुण बिजोर, दिनेश साहू सहित अन्य मौजूद रहे।







