महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पाटन में प्रदर्शन

पाटन।
पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी पाटन के नेतृत्व में जोरदार हल्लाबोल प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली जरीकैन, तख्तियां और नारेबाजी के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से खाद्य सामग्री सहित रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान “महंगाई हटाओ”, “जनता को राहत दो” जैसे नारे लगाए गए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि “महंगाई से त्रस्त जनता के हक की लड़ाई कांग्रेस लगातार लड़ती रहेगी।”