जामगांव आर। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के निर्देश पर जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किसान चौक में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों, डीजल की कमी, खाद्य सामग्री में महंगाई, खाद एवं बीज संकट सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विरोध जताया। साथ ही आम जनता के बीच पहुंचकर जनसंवाद भी किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी कौशल चंद्राकर ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार को किसान, मध्यम एवं निम्न वर्ग विरोधी बताते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। वहीं सरपंच संघ अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि किसानों को खाद और बीज के लिए परेशान होना पड़ रहा है तथा डीजल की उपलब्धता नहीं होना अन्नदाताओं का अपमान है।

विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार केवल उच्च वर्गों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है और छत्तीसगढ़ के जल, जंगल और जमीन को बेचने का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के दौरों को भी प्रदेश के लिए केवल दिखावा बताया।
प्रदर्शन के दौरान सराफा व्यापारी आशीष जैन ने व्यापार में आ रही मंदी और बढ़ते संकट को लेकर चिंता जताई। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया।
इस दौरान कपूर साहू,(अध्यक्ष,मंडल कांग्रेस जामगांव आर),भूपेंद्र बघेल(छोटू)(अध्यक्ष,मंडल कांग्रेस गाड़ाडीह),कौशल चंद्राकर वरिष्ठ कांग्रेसी,रूपेंद्र शुक्ला अध्यक्ष सरपंच संघ,अशोक साहू विधायक प्रतिनिधि,जयप्रकाश चंद्राकर उपाध्यक्ष,देवकुमार निषाद,भेष आठे,राजाराम गहिरवार,जनपद सदस्य दिनेश साहू,अजय साहू,डा ईश्वर निषाद, रिखी नारंग,प्यारे लाल भारदीय,विष्णु चंद्राकर,अशोक मढ़रिया,डेविड चंद्राकर,प्रेमप्रकाश पांडे,दुर्योधन चंद्राकर,पवन डहरे,बालाराम कोसरे, दुलेश्वर साहू,डा ईश्वर शर्मा,मनीष वर्मा,वेदप्रकाश साहू,पवन पटेल,लुल्ली चक्रधारी,किशोर चंद्राकर,अमित अग्रवाल,हितेश्वर ठाकुर,भेदप्रकाश वर्मा,आशीष जैन,भक्तु राम गायकवाड़,नारायण निषाद,रेवाराम साहू,रामाधार वर्मा,यादव राम सेन,रामकृष्ण साहू,मोहित चंद्राकर,विजय साहू,भानु वर्मा,टिकेश्वर साहू,उमेश साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
राजेश ठाकुर, कपूर साहू, भूपेंद्र बघेल (छोटू), कौशल चंद्राकर, रूपेंद्र शुक्ला, अशोक साहू, जयप्रकाश चंद्राकर, देवकुमार निषाद, भेष आठे, राजाराम गहिरवार, दिनेश साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।






