पाटन।।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत पाटन में नए दुकानों के आबंटन की प्रक्रिया गुपचुप तरीके से संचालित की गई, जिसमें पसंदीदा लोगों को दुकानें आवंटित कर दी गई हैं।
इस अनियमितता और मनमानी के विरोध में आज कांग्रेसजनों एवं आवेदकों द्वारा दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मांग की गई कि इस पूरे आबंटन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। और नई प्रक्रिया समस्त आवेदकों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से की जाए।







