पाटन में कांग्रेस का भारत जोड़ो पदयात्रा मंगलवार 9 अगस्त से शुरू, टोला घाट में शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर होगी शुरुआत, 14 अगस्त का रूट चार्ट जारी, आप भी पढ़िए
पाटन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन का भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ 9 अगस्त मंगलवार से सुबह 10 से होगा। ठकुराइन टोला से खारून नदी के मध्य स्थित भगवान शिव की पूजा अर्चना कर शुरुआत होगी। इस यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त देवांगन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा, मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संजय यदु सहित कांग्रेस के वरिष्ठ जनों द्वारा पूजा अर्चना कर भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी।
9 अगस्त मंगलवार को ठकुराइन टोला से तुलसी, चंगोरी होते हुवे बठेना पहुंचेगी।
10 बुधवार को ओधी से नारधी बटंग होते हुवे अमलीडीह पहुंचेंगे।
12 अगस्त गुरुवार को अमलेश्वर से अमलेश्वरडीह ,कोपेडीह महुदा होते हुवे झिट पहुंचेगी।
13 अगस्त शुक्रवार को सेलूद से मुड़पार, चुनकट्टा , महकाकला होते हुवे महकाखुर्द पहुंचेगी।
14 अगस्त शनिवार को जामगांव एम से तर्रा लोहरसी, बड़े पारा लोहरसी होते हुवे छोटे पारा लोहरसी पहुंचेगी।