पाटन। ब्लॉक कांग्रेस पाटन का भारत जोड़ो पदयात्रा आज सुबह 10 बजे से शुरू हुई। यह यात्रा आज बठेना में समाप्त होगी। 14 अगस्त तक यात्रा विभिन्न गावो में पहुंचेगी।

ठाकुराइन टोला में स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यात्रा शुरू हुई। बारिश होने के बाद भी कांग्रेसी यात्रा कर रहे है। यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा, जिला पंचायत दूर्ग के पूर्व सभापति राकेश ठाकुर, गोपाल देवांगन, धर्मेंद्र साहू, सन्तोष वर्मा धुमा सहित अन्य कांग्रेसी चल रहे है।