खैरागढ़ में कांग्रेस का भारत जोड़ो पदयात्रा , विधायक भी हुई शामिल, 14 अगस्त तक 75 किमी की दूरी तय करेंगे कांग्रेसी

खैरागढ़। 9 अगस्त से शुरू हुए कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान के तहत तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन चोभर से आमगांव तक 7 किलोमीटर तक चली। विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के नेतृत्व में चल रही यात्रा 14 अगस्त तक चलेगी जो विधानसभा क्षेत्र के 75 किलोमीटर की यात्रा होगी।विधायक यशोदा वर्मा ने बताया कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में भारत जोड़ो का संकल्प पारित किया था। शिविर में देश के वर्तमान हालात पर चिन्ता जाहिर की गई थी। देश में ध्रुवीकरण की राजनीति हो रही है। हालात भयावह हो रहे है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो बहुत बड़ा अभियान है । यात्रा में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल,देवराज किशोर वैष्णव ललित महोबिया, दशमत जंघेल,पार्षद प्रकाश महोबिया,हेमन्त वैष्णव अधिवक्ता छुईखदान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम कुमार पटेल,कामदेव जंघेल, उत्तम जंघेल ,अशोक जंघेल,सन्तोष यदु राजेश पाल,लिखन जंघेल,नरेंद्र सेन,सरपंच दिनेश बोरकर, गनेश कमलेश वर्मा,लक्ष्मण विश्वकर्मा,हबीब खान, किसुन मिर्चे गंगू मरावी,पंचू लाल मरकाम,रोशन सिंह पोर्ते, परदेशी राम कांवरे, अंतानु सिंह मरकाम,मन्नू लाल पंचकपाट,रति राम पटेल,धुकेल,टेटकू सहित अन्य शामिल रहे।