उत्तर पाटन में कांग्रेस का जन जागरूकता पदयात्रा 26 नवम्बर को, ब्लॉक के आला कांग्रेस नेता होंगे शामिल, अमलेश्वर में होगी सभा

पाटन। कांग्रेस का जन जागरूकता पदयात्रा उत्तर पाटन क्षेत्र में 26 नवंबर को मोतीपुर से शुरू होगा। कांग्रेस नेता संजय यदु ने बताया कि पदयात्रा की शुरुआत सुबह 11 बजे मोतीपुर से होगी। यहां से सांकरा होते हुवे अमलेश्वर पहुंचेगी। अमलेश्वर में सभा का आयोजन किया गया है। इसके बाद खुड्मुड़ा व घुघवा पहुंचेगी। घुघवा में पदयात्रा का समापन होगा। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष् जवाहर वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष् अश्वनी साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर,सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता व ग्रामीण कार्यकर्ता शामिल होंगे।