जनपद पंचायत में विधायक प्रतिनिधि बनने पर कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों ने किया जवाहर वर्मा का स्वागत


पाटन। जनपद पंचायत पाटन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेता जवाहर वर्मा को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। श्री वर्मा ने बुधवार को जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा में विधायक प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुआ। इससे पहले विश्राम गृह पाटन में कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों ने विधायक प्रतिनिधि बनने के बाद पहली बार बैठक में शामिल होने पाटन आगमन पर जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर आनंद बघेल, दिनेश साहू, रश्मि वर्मा, उर्वशी वर्मा, भेद प्रकाश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहें।