पाटन।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोनेश बंछोर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल की आड़ में भाजपा देश भर की महिलाओं में राजनैतिक भ्रम फैलाना चाह रही की कांग्रेस पार्टी इस बिल का विरोध कर रही है!जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी के सहयोग से यह आरक्षण बिल सितंबर 2023 में बहुमत से पारित होकर कानून बन चुका है!केंद्र सरकार की नियत साफ है तो वर्तमान 543 लोकसभा सीटों पर ही आरक्षण लागू कर दे!
केंद्र सरकार तीन संशोधन विधेयक पारित कर 2026 में हो रही जनगणना के पश्चात ही यह लागू करना चाह रही है!जबकि आरक्षण अभी भी लागू किया जा सकता है!
लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार इस आरक्षण बिल को पुनः लोकसभा में लाकर इसके साथ तीन अन्य संशोधन विधेयक 131 वां संविधान संशोधन, परिसीमन संशोधन एवं केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन को पारित कर देश की लोकसभा संख्या व्यवस्था को बदलना चाह रही है जिसका विरोध जायज़ है क्योंकि यह केवल जनसंख्या के आधार पर किया जाना है जिससे उत्तर भारत और दक्षिण भारत की लोकसभा सीटों में बहुत असमानता हो जाएगी! तथा ईसमें परिसीमन 2011 की जनगणना की जगह 2026 की जनगणना करवाकर लागू किया जाना है!
मोनेश बंछोर ने कहा कि चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की पहल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की सोच से ही हुई जब उन्होंने नगरीय निकायों एवं पंचायत स्तर पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल लोकसभा में लाया जिसको आगे चलकर पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 1992 में लागू किया ! कांग्रेस पार्टी ने ही देश को एकमात्र महिला प्रधानमंत्री एवं प्रथम महिला राष्ट्रपति दिया है!कांग्रेस पार्टी का महिला आरक्षण को सदैव समर्थन था और रहेगा!







